Big Breaking : विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक हफ्ते के माथा पच्ची के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ में अपना नया सीएम का फैसला कर लिया है। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलकर बाहर निकले। अरुण साव और विजय शर्मा को डिप्टी सीएम बनाया गया है। जबकि पूर्व सीएम रमन सिंह को स्पीकर बनाया गया है।

विष्णुदेव साय को जैसे ही सीएम पद की घोषणा की गई उन्होंने तुरंत मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं अपनी सरकार के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के लिए 18 लाख आवास स्वीकृत करना हमारी सरकार का पहला काम होगा। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने विष्णु देव साय को सीएम बनने की बधाई दी।

आपको बता दें कि विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साय ने 25,541 वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को हराया है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय का प्रदेश में बड़ा नाम है। वे आदिवासी समाज के बड़े नेता माने जाते हैं। विष्णुदेव साय चार बार सांसद, दो बार विधायक, केंद्रीय राज्य मंत्री और दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...