खेसारी लाल यादव ने NDA के पक्ष में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

बगहा : वाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार ने आज शनिचरी से होते हुए वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के भिन्न-भिन्न सड़क मार्ग होते हुए विशाल रोड शो किया। जिसमें बतौर मेहमान रहे भोजपुरी सीने जगत के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव मौजूद रहे। रोड शो का आयोजन सुबह आठ बजे से शनिचरी, मोटानी माईस्थान, लौरिया, नरकटियागंज, रामनगर, भैरोगंज नड्डा चौक, छोटकी पट्टी मोड़ एनएच, बगहा बाजार, रामपुर और हरनाटांड होते हुए पूरे वाल्मीकी नगर लोकसभा मतदाताओं का दिल जीत लिया।

GOAL Logo page 0001 21 22Scope News

वहीं रोड शो का वापसी करने का रूट चार्ट ये रहा जो लौकरिया थाना, सोहरिया-केरई-बेरई-नौरंगिया, सिरिसिया, मदनपुर, रामपुर, बगहा बाजार, चौतरवा, पतिलार, रतवल, धनहां, तमकुहां और बांसी दहवा होते हुए रोड शो की समाप्ति की गई। इस रोड शो में भारी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज के इस रोड शो के दौरान दर्शक खेसारी लाल यादव को देखने के लिए एनएच-727 पर इंतजार करते दिखे। भोजपुरी सिनेमा जगत का नामचीन नाम खेसारी यादव एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। खेसारी लाल यादव को सिनेमा के पर्दे के बजाय सामने देख दर्शक काफी प्रसन्न दिखे। आज के इस रोड शो में भोजपुरी फिल्म गीतकार लौरिया विधायक विनय बिहारी भी वाल्मीकी नगर लोकसभा मतदाताओं से एनडीए के पक्ष में उम्मीदवार सुनील कुमार को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील करते दिखे।

आपको बताते चलें कि वाल्मीकी नगर लोकसभा क्षेत्र का छठे चरण का 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में वाल्मीकी नगर लोकसभा क्षेत्र में लड़ाई काटें की बनती दिखाई पड़ रही है। एक तरफ महागठबंधन से दीपक यादव तो एनडीए से सुनील कुमार के बीच चुनावी टक्कर जबरदस्त बनी हुई है। महागठबंधन को विजयी दिलाने के लिए बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का वाल्मीकी नगर लोकसभा क्षेत्र में लगातार कई बार भिन्न-भिन्न स्थानों पर जनसभा का आयोजन किया जाता रहा। जिसमें वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी तेजस्वी यादव के साथ-साथ दिखे। ऐसे में देखना होगा कि वाल्मीकी नगर लोकसभा की जनता किसके सर पर जीत की ताज पहनाती है। ये तो चार जून को ही तय होगा।

यह भी पढ़े : Breaking : भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल कल बगहा में करेंगे रोड शो

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...