Advertisment

भूमि विवाद में MURDER मामले में परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

MURDER

कैमूर: कैमूर के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत नीबी गांव में भूमि विवाद में हत्या मामले में कैमूर पुलिस की चुप्पी और हत्यारोपियों द्वारा मिल रही धमकी से मृतक के परिजन खौफ के साए में जी रहे हैं। डरे सहमे परिजनों ने घर मे रुदन चीत्कार के बीच मीडिया के समक्ष सारा ठीकरा स्थानीय प्रशासन पर फोड़ते हुए राजनीतिक दबाव में पुलिस द्वारा करवाई नही किए जाने का आरोप लगाया है।

हालांकि आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला चांद थाना क्षेत्र के नीबी गांव की है, जहां वर्षों से दो पाटीदारों के बीच भूमि विवाद चल रहा था। ज़मीन पर कब्जे को ले कर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्ष अपना अपना दावा दिखा कर आमने सामने भी हो चुके है।

दोनों पक्षो के बीच विवाद इतना गहरा गया कि आपस का रिश्ता भी भुल बैठे। गहरे विवाद के बीच बीते 19 मई को एक पक्ष के अजित मिश्रा अपने खेतों में धान की बीज की बुआई से पूर्व खेतो की मेढ़ को ठीक करवा रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अजित मिश्रा की मौत इलाज हेतु वाराणसी ले जाने के क्रम में हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर चाँद प्रभारी एवं पुलिस बल घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस बीच मृतक के परिजनों द्वारा गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त समेत कुल 6 लोग के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लेकिन घटना के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से परिजन गुस्से में हैं। परिजनों ने यहां तक आरोप लगाया कि पाटीदार में एक व्यक्ति का रसूख पुलिस से लेकर नेताओ तक है, इसी दबाव में एसडीपीओ और पुलिस कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

मृतक के परिजन का आरोप
मृतक के चाचा ने बताया कि मैं घटना का चश्मदीद हूं जब मेरे भतीजा पर कई गोलियां चलाई गई। मैं दोनों पक्ष को हटा रहा था लेकिन आरोपियों के ऊपर खून सवार था। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी देने के बाद बताया कि हत्यारे अभी भी खामोश नही है लगातार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे है। यहां तक कि एक पाटीदार का रसूख थाना से लेकर एसपी डीएसपी एवं राजनेताओं तक होने के कारण खुलेआम घूम रहे हत्यारो को पकड़ने से डर रही है।

क्या कहते है चांद थाना प्रभारी
मामले में चांद थाना प्रभारी इरफान रज़ा ने बताया कि घटना भूमि विवाद को ले कर है। दोनों पक्ष में गोलीबारी हुई थी। प्राथमिकी भी दोनों पक्ष से दर्ज कराई गई है। एक पक्ष के तरफ से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है, शेष की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छपेमारी की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी लगातार संपर्क में हैं। 1 जून को मतदान की तिथि निर्धारित है। पुलिस बल की कमी के बावजूद अपनी ज़िमेदारी का निर्वहन कर रहे है।

कैमूर से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

WJAI की पटना इकाई का गठन, उज्ज्वल सिन्हा बने जिलाध्यक्ष

MURDER MURDER MURDER MURDER

MURDER

Shibu Soren First Death Anniversary: 4 अगस्त को नेमरा पहुंचेगा पूरा...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: इचाक में संदिग्ध नकली डीएपी खाद का...

Hazaribagh Fake DAP Fertilizer: ज़िले के इचाक ब्लॉक के बोंगा गाँव में नकली DAP फर्टिलाइजर (खाद) के कारोबार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों से...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: 6 अगस्त से झारखंड विधानसभा सत्र,...

Jharkhand Assembly Monsoon Session 2026: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से शुरू होने वाला है। सात दिनों के इस सत्र में सत्ता पक्ष...