मंगल ने महाराजगंज में डाला वोट, NDA के पक्ष में वोटिंग कर बिहार की जनता ने दिया बहुमत का उत्तर

पटना : सूबे के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे आज छठे चरण के लोकसभा चुनाव में आज महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के कर्णपुरा बूथ में अपना मतदान किया। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। भारत को एक समृद्धशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए अपना मतदान अवश्य करें। पांडे ने कहा कि छठे चरण में देश की 58 और राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर संपन्न चुनाव ने 360 का आंकड़ा पार कर लिया।

GOAL Logo page 0001 23 22Scope News

तीसरी बार NDA की सरकार – मंगल

मंगल पांडे ने कहा कि छठे चरण में जनता ने बहुमत का उत्तर देते हुए तीसरी बार फिर एनडीए को सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है। पांडे ने कहा कि कांग्रेस और राजद के नेता कितने भी गाल बजा ले। इस बार बिहार से इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ होने वाला है और राज्य की 40 की 40 सीट एनडीए की झोली में आने वाली है।

लोगों ने खुलकर एनडीए के पक्ष में किया है मतदान

बिहार की जनता ने पारदर्शी, मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ सरकार के लिए खुलकर एनडीए के पक्ष में मतदान किया है। छठे चरण में भी वोटरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘इस बार एनडीए 400 के पार’ को दोहराते हुए एनडीए की जीत पक्की कर दी है। छठे चरण में संपन्न सभी सीटों पर एक बार फिर एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी और इंडी गठबंधन का हाल फिर बेहाल होगा।

यह भी पढ़े : Lok Sabha Election : छठे चरण में शाम 5 बजे तक 52.24 फीसदी मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...