Advertisment

BADSHAH और HONEY SINGH फिर से होंगे एकसाथ !

म्यूजिक इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है. रैप वर्ल्ड  के दो दिग्गज हनी सिंह और BADSHAH के बीच की सालों पुरानी दुश्मनी अब दोस्ती में बदलने वाली है. जी हां सहीं पढ़ा आपने हनी सिंह और बादशाह के बीच दोस्ती की हाथ बढ़ने वाली है. अब वो दौर भी वापस आ सकता है जब इन दोनों की जोड़ी धमाल मचा सकती है. ये बातें मनगढ़ंत नहीं थी बल्कि इसे सिंगर बादशाह ने खुद कंफर्म किया है.

देहरादून में किया ऐलान-

बता दें कुछ समय पहले  बादशाह ने एक लाइव कॉन्सर्ट में हनी सिंह का जिक्र किया. उन्होंने हनी सिंह के बारे में कहा कि वह उनके साथ  यानी हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करना चाहते हैं.

GOAL Logo page 0001 23 22Scope News

बादशाह ने ये बातें कही –

सिंगर बादशाह कुछ समय पहले देहरादून में एक फेस्ट में परफॉर्म किया था. इसी Badshah ने हनी सिंह के साथ अपनी नाराजगी दूर करने की बात की. बादशाह ने कहा – मेरी जिंदगी का एक फेज था, जब मैं एक शख्स के खिलाफ ईर्ष्या रखता था और अब मैं इसे पीछे छोड़ रहा हूं और वो हनी सिंह है. मैं किसी गलतफहमी को लेकर नाखुश था. लेकिन मुझे बाद में लगा कि जब हम साथ थे तो हमें जोड़ने वाले बहुत कम थे, तोड़ने वाले बहुत ज्यादा थे. मैं आज सबको ये बताना चाहता हूं कि मैंने उस दौर को पीछे छोड़ दिया है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं.

वाइल्ड वादी 13 22Scope News

BADSHAH और HONEY SINGH : क्यों हुआ था झगड़ा-

BADSHAH और HONEY SINGH पहले से दुश्मन नहीं थे बल्कि दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी और दोनों साथ मिलकर गजब के रैप गाने बनाया करते थे. इसी दौरान दोनों के बीच क्रेडिट लेने को लेकर मनमुटाव शुरु हुआ और इसने झगड़े का रुप लिया और बातें आगे बढ़ गई. हालांकि इस झगड़े से दोनों को नुकसान ही उठाना पड़ा दोनों सिंगर्स को कई बार फ्लॉप का सामना करना पड़ा. हालांकि अगर अब रिश्ते सुधरते हैं तो दोनों मिलकर फिर से धमाल म्यूजिक बनाते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा.

 

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...