जहानाबाद के बाद आरा पहुंचे जेपी नड्डा, RJD का मतलब समझाया

आरा : लोकसभा चुनाव अंतिम चरम में है। बड़े नेताओं का बिहार आने का सिलसिला जारी है। आखिरी चरण का चुनाव प्रचार चल रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज बिहार दौरे पर हैं। जहानाबाद में चुनाव कार्यक्रम खत्म करने के बाद वह भोजपुर में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। आरा लोकसभा संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के कैंडिडेट राज कुमार सिंह के लिए वोट मांगा।

नड्डा ने कांग्रेस और राजद पर जमकर किया प्रहार

आरा की रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राजद पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने सिर्फ देश में प्रधानमंत्री के रूप में राज नहीं किया, उन्होंने भारतीय राजनीति की संस्कृति, परिभाषा, कार्यशैली में परिवर्तन किया है। आप 10 साल पहले का भारत याद ​कीजिए, भारत का सामान्य मानवी मान चुका था कि देश में राजनीति से कोई बदलाव नहीं आएगा। देश एक उदासीनता की मानकिसता के साथ जी रहा था। लेकिन आज 140 करोड़ देशवासी मोदी के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए आगे बढ़ चुके हैं।

नड्डा ने राजद का मतलब समझाया

जेपी नड्डा ने RJD का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि आर – रिश्वतखोर, राष्ट्रविरोधी, जे- जंगलराज और डी मतलब
दलदल है। 10 साल पहले, 18 हजार गांव बिना बिजली के थे और 2.5 करोड़ लोग बिना बिजली के रहते थे। आज मोदी के नेतृत्व में हर घर तक बिजली पहुंची है। आज आपके हाथ में मोबाइल है, 10 साल पहले इसी मोबाइल पर लिखा होता था- मेड इन चाइना, मेड इन जापान, मेड इन ताइवान, मेड इन कोरिया और आज मोबाइल पर लिखा होता है- मेड इन इंडिया। आज 97 फीसदी मोबाइल भारत बना रहा है। ये बदलते भारत की बदलती तस्वीर है।

लालटेन युग में ले जाना चाहती है RJD

राजद पर हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार विकास की नई कहानी लिख रहा है और जहानाबाद अपने आप को इस विकास के साथ जोड़ रहा है। जिस सरकार ने यहां 15 साल राज किया, वो राजद बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहती है।

महागठबंधन पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा कि लालू यादव ने नौकरी के बदले जमीन का घोटाला किया। ममता ने टीचर भर्ती घोटाला किया। कांग्रेस के एक नेता के यहां से नोट गिनने में तीन दिन लग गए थे। ये लोग भ्रष्टाचारी हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव ने नौकरी के बदले जमीन का घोटाला किया। ममता ने टीचर भर्ती घोटाला किया। कांग्रेस के एक नेता के यहां से नोट गिनने में तीन दिन लग गए थे। ये लोग भ्रष्टाचारी हैं।

यह भी पढ़े : जहानाबाद से नड्डा की हुंकार, कहा- 4 जून को NDA 400 पार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

 

Ranchi Sadar Hospital में जटिल Brain Tumor Surgery सफल, 46 वर्षीय...

Ranchi Sadar Hospital Brain Tumor Surgery: सदर अस्पताल रांची की न्यूरोसर्जरी सेवा ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां 46 वर्षीय भूषण...

Sasaram ATM Theft: पुलिस चौकी के पास ATM चोरी से हड़कंप,...

Sasaram ATM Theft: शहर में पुलिस की मौजूदगी और गश्ती व्यवस्था के बीच अपराधियों ने ATM चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौरक्षणी...

Jamtara Beat Policing: जामताड़ा में अपराधियों पर पुलिस की नई रणनीति,...

Jamtara Beat Policing, जामताड़ा: अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए जामताड़ा थाना क्षेत्र में बीट पुलिसिंग व्यवस्था...