‘जहानाबाद की जनता का जोश और जज्बा NDA की जीत पर मुहर’

जहानाबाद : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी के पक्ष में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकसित भारत का आधार तय किया है। इस संकल्पना को साकार करने के लिए एक बार फिर उन्हें देश की कमान सौंपने का काम करना है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार ने तय कर लिया है कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए जिताएंगे।

जनसभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित सम्राट चौधरी ने कहा कि जहानाबाद की जनता का जोश और जज्बा एनडीए की जीत पर मुहर है। एनडीए की एक-एक सीट को केंद्र में रखकर जनता-जनार्दन जीता रही है। उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से में एक ही आवाज गूंज रही है कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार।’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज तुष्टीकरण की राजनीति कर वोट पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देश की जनता एनडीए के साथ है। उन्होंने लोगों से जदयू के प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को रिकॉर्ड मतों से विजई बनाने की अपील करते हुए कहा कि इन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाएं।

यह भी पढ़े : जहानाबाद से नड्डा की हुंकार, कहा- 4 जून को NDA 400 पार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

ECL Job Scam: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के...

ईसीएल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। एसीबी टीम धनबाद के निरसा पहुंचकर शिकायतकर्ता...

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...

Jharkhand Treasury Scam: रांची, रामगढ़ और चाईबासा तक बढ़ी जांच, हाईलेवल...

झारखंड में कोषागार घोटाले की जांच का दायरा बढ़ा। रांची, रामगढ़ और चाईबासा में करोड़ों की अवैध निकासी के मामलों की पड़ताल अब हाईलेवल...

JSCA T20 Premier League Auction: ईशान किशन समेत 7 Icon Players...

जेएससीए टी-20 प्रीमियर लीग की नीलामी शनिवार को जमशेदपुर में होगी। छह फ्रेंचाइजी 264 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। ईशान किशन समेत 7 आइकन प्लेयर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img