रांची: सीजीएल परीक्षा लेनेवाली एजेंसी Satvat InfoSol Private Limited को तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया है।
यह कार्रवाई जेएसएससी के द्वारा पेपर लीक करने के आरेप में की गयी है। जेएसएससी द्वारा 2015 से सीजीएल परीक्षा आयोजित करने का प्रयास कर रही है,लेकिन पिछले आठ वर्षों से यह परीक्षा कई बार रद्द हो चुकी है।
पिछले बार पेपर लीक के कारण 28 जनवरी 2024 को आयोजित परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।
राज्य के लगभग 737 केंद्रों पर उक्त परीक्षा ली गयी थी. अभ्यर्थियों ने पेपर लीक की सीबीआइ जांच कराने को लेकर आंदोलन किया था। बाद में राज्य सरकार द्वारा गठित एसआइटी ने मामले की जांच शुरू की थी।
इस प्रतियोगिता परीक्षा में लगभग 6.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. अब यह एजेंसी अगले तीन वर्षों तक जेएसएससी द्वारा आयोजित होनेवाली किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा का संचालन नहीं कर सकेगी।
उधर, जेएसएससी की ओर से तीन साल के लिए डिबार करने के आदेश को Satvat InfoSol Private Limited द्वारा चुनौती देनेवाली याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने सुनवाई की।
Highlights







