NEET परीक्षा में पेपर लीक की संभावना, कई जगहों पर छापेमारी

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां आयोजित नीट की परीक्षा में पेपर लीक की संभावना जताई जा रही है। संभावित पेपर लीक की सूचना पर पटना पुलिस ने एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है साथ ही कई जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। दरअसल पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि नीट परीक्षा में धांधली हो रही है और पेपर लीक किया गया है।

सूचना के आधार पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पेपर लीक के शक में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि पेपर लीक हुई है या नहीं।

बता दें कि एमबीबीएस समेत मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए देश भर में 4,750 परीक्षा केद्रों पर रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (नीट) की यूजी परीक्षा आयोजित की गई। 2024 की परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देशभर के 557 शहरों और विदेश के 14 अलग-अलग शहरों में परीक्षा आयोजित की थी।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर ANAND MOHAN ने किया जबरदस्त हमला, कहा, पिता जी के राज में रोजी नहीं और काका के राज में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NEET NEET NEET

NEET

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...