Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ के सीएम कल राजमहल और दुमका में करेंगे तीन जनसभा

Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल राजमहल और दुमका लोकसभा में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। वे राजमहल लोकसभा के साहिबगंज जिले के बरहेट में स्थित गोपलाडीह फुटबॉल मैदान में 11 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रत्याशी ताला मरांडी मौजूद रहेंगे।

वहीं पाकुड़ जिला के अमरापाड़ा स्थित पाडरकला चुडुक पुल फुटबॉल मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 1:00 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रत्याशी ताला मरांडी मौजूद रहेंगे। साथ ही वे दुमका लोकसभा के दुमका जिला के शिकारीपाड़ा स्थित सरसडगाल में 3:00 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रत्याशी सीता सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश के सीएम भी करेंगे जनसभा

बता दें कि कल ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी राजमहल लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन साहिबगंज जिला के राजमहल के बालू प्लांट में 11 बजे से किया गया है। वहीं सीएम मोहन यादव दुमका लोकसभा में 1 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन दुमका जिले के चोरकट्टा (केसबनी) स्थित जनजातीय उच्च विद्यालय में किया गया है।

Lok Sabha Election: जेपी नड्डा भी करेंगे जनसभा और रोड शो

वहीं कल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी झारखंड आएंगे। इस दौरान वे सारठ के पालाजोरी के खागा बड़जोरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित मैदान में 12:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे 2.55 बजे से देवघर जिले के त्रिलोक परिसर (देवघर, गोड्डा) से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो भी करेंगे।

Lok Sabha Election:

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सात चरणों में वोटिंग हो रही है। झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू हुआ है। चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में भी वोटिंग हुई है। छठे चरण में 25 मई यानी आज गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान हुआ। अब सातवें चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी। इसका रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा।

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...