Advertisment

उपेंद्र घूम-घूमकर कर रहे हैं प्रचार, कहा- देश में NDA की लहर

औरंगाबाद : आखिरी चरण का चुनाव प्रचार बस थोड़ी देर में ही थम जाएगा। बिहार में अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में आठ सीटों पर वोटिंग होनी है। काराकाट संसदीय सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। यहां से एनडीए के प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, महागठबंधन से राजाराम कुशवाहा और निर्दलीय से भोजपुरी गायक पवन सिंह चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर एक जून को चुनाव होना है जबकि मतगणना चार जून को होना है।

GOAL Logo page 0001 28 22Scope News

एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा अब घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आज उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया है कि देश में एनडीए का लहर है और लोग एनडीए के पक्ष में वोट डालने का मन बना लिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा जिस तरह से भाजपा, जदयू, हम और लोजपा (रामविलास) के नेताओं ने काराकाट में अपनी बहुमूल्य समय देकर प्रचार-प्रसार किया है, उससे पूरी तरह एनडीए के पक्ष में वोटरों के बीच बवंडर सा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने अपने मतदाताओं को विपक्षी पार्टी से सावधान रहने की अपील की।

उन्होंने बताया कि विपक्षियों के द्वारा बहुत तरह की अफवाहें फैलायी जाएगी जिससे लोगों को सावधान रहना है और अपने मतदताओं को भारी संख्या में बाहर निकालकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील करनी है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस प्रचार-प्रसार के दौरान जिस गांव में मै नहीं पहुंच पाया हूं जीतने के बाद सर्वप्रथम उन गांव में जाऊंगा और लोगों से मुलाकात करूंगा। उन्होंने अपने चेहते वोटरों से यह यह भी कहा है कि अगर लोगों का आशीर्वाद हमें प्राप्त हुआ तो आने वाले दिन में किसी को शिकायत करने का मौका नहीं दूंगा।

यह भी पढ़े : प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने अति पिछड़ा समुदाय के साथ किया बैठक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...