जहानाबाद : जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं शिवहर संसदीय क्षेत्र के जदयू उम्मीदवार लवली आनंद ने आखिरी दिन चुनाव प्रचार किया। चिराग जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के खिजरसराय स्थित यशवंत हाई स्कूल के प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में वोट देकर एक बार फिर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इनके साथ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल भी मौजूद थे।

आनंद मोहन का बड़ा दावा, बिहार की सभी 40 सीटों पर होगी एनडीए की जीत
गया जिले के जेठीयन गांव के खेल मैदान में आज एक चुनावी सभा को का आयोजन किया गया। जिसे पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं शिवहर संसदीय क्षेत्र के जदयू उम्मीदवार लवली आनंद ने संबोधित किया। यह इलाका जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां पर अंतिम चरण के चुनाव के तहत एक जून को वोट डाले जाएंगे। जनसभा में जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर चंद्रवंशी, वजीरगंज के भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह,अतरी से लोजपा उम्मीदवार रहे अरविंद कुमार सिंह, अतरी के पूर्व विधायक कृष्णनंदन प्रसाद यादव, जदयू नेता अरविंद सिंह, डॉक्टर चंदन कुमार यादव, रवि सिंह, डुल सिंह और उदय सिंह सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे। जेठीयन पहुंचने पर समर्थकों ने आनंद मोहन एवं लवली आनंद का जोरदार स्वागत किया।
अपने संबोधन में उन्होंने एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को वोट देखकर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। पत्रकारों से बात करते हुए आनंद मोहन ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी सीटों पर एनडीए की जीत होगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के आने से पहले बिहार का हाल बहुत बुरा था। उन्होंने लालू राबड़ी कालखंड के कथित जंगल राज की भी याद दिलाई।
यह भी पढ़े : ‘बिहार को बर्बाद किया अब देश को बर्बाद करना चाहते हैं विपक्ष’
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


