चुनाव प्रचार खत्म होते ही CHIRAG पहुंचे अयोध्या, परिवार संग किया रामलला का दर्शन

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया। लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही एनडीए के कई नेता भगवान की शरण में जाने लगे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 45 घंटे के ध्यान साधना के लिए कन्याकुमारी पहुंचे तो दूसरी तरफ लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी रामलला के दर्शन करने पहुंचे अयोध्या पहुंचे हैं। चिराग अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंच कर दर्शन किया। चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एप एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आज अयोध्या की पावन नगरी में सपरिवार प्रभु श्री राम के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर समस्त देशवासियों के कल्याण हेतु मंगलकामना की।

चिराग पासवान श्री राम मंदिर में पूजा करने के साथ ही हनुमानगढ़ी में भी पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी के पुजारी ने चिराग पासवान को पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान चिराग ने कहा कि चुनाव प्रचार की काफी व्यस्तता रही, प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा में आने का मुझे सौभाग्य मिला था। तभी से मेरे मन में इक्षा थी कि पूरे परिवार के साथ यहां आऊं। कल जैसे ही प्रचार समाप्त हुआ, मैं पूरे परिवार के साथ दर्शन के लिए अयोध्या आया हूँ। आज हम जो भी हैं इनके आशीर्वाद से हैं और उनकी आशीर्वाद सदैव बनी रहे यही कामना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

गया के मगध मेडिकल कॉलेज के HOSTEL में नहीं है पानी की व्यवस्था, छात्राएं खरीद कर पीती हैं पानी

CHIRAG CHIRAG CHIRAG

CHIRAG

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...