रांची: अब महिला यात्री ट्रेन में बेफिक्र होकर अकेली यात्रा कर सकती हैं। जैसे ही कोई महिला ट्रेन में यात्रा शुरू करेगी उनका पैसेंजर नेम रिकॉर्ड (पीएनआर) आरपीएफ से साझा रेलवे प्रबंधन करेगा।
इसके बाद यात्रा के दौरान आरपीएफ आपके यात्रा के बारे में जानकारी लेगी और टोल फ्री नंबर पर उपलब्ध रहने का भरोसा देगी। आरपीएफ ट्रेन में एस्कॉर्ट गश्ती के दौरान महिला यात्री पर नजर रखेगी।
रेलवे ने यह कदम ट्रेनों में होने वाली महिला यात्रियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को रोकने के लिए उठाया है।
जानकारी के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेनों में जैसे ही कोई महिला यात्री टिकट आरक्षित कराएगी उसकी जानकारी स्वत ही सिंगल पीएनआर और जेंडर के आधार पर आरपीएफ के पास पहुंच जाएगी।







