Advertisment

झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को मिली जान से मारने की धमकी, जमीन विवाद बनी वजह!

Giridih: बगोदर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो नेता Tribhuwan Mandal को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर शुक्रवार को उन्होंने सरिया रेलवे फाटक के समीप स्थित अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरी घटना की जानकारी दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए त्रिभुवन मंडल ने बताया कि बीते 2 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उनके ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई।

जमीन छोड़ने की मिली धमकी

उन्होंने कहा कि काला रोड स्थित साही चौक के पास उनके साथ काम करने वाले ब्रह्मदेव पासवान खड़े थे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोग हेलमेट पहनकर वहां पहुंचे। बताया गया कि उन लोगों ने ब्रह्मदेव पासवान को धमकाते हुए कहा कि “Tribhuwan Mandal को समझा दो कि गणेश मंदिर के पास की जमीन को छोड़ दें, नहीं तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।”

पहले भी मिल चुकी है धमकी

Tribhuwan Mandal ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है, जिसकी सूचना उन्होंने गिरिडीह एसपी को आवेदन देकर दी थी। घटना के बाद इस बार भी उन्होंने सरिया थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...