कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुदरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गांजा तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीन अप्रैल की अहले सुबह गश्ती पदाधिकारी पूनम कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से ट्रॉली बैग में गांजा लेकर चेनारी की ओर जाने वाले हैं।

सूचना मिलते ही दंडाधिकारी की मौजूदगी में वाहन जांच शुरू की गई

सूचना मिलते ही दंडाधिकारी की मौजूदगी में वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से 11 पैकेट गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे का कुल वजन 11 किलो 73 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के यश और रोहतास प्रिंस के रूप में हुई है

गिरफ्तार तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी यश पांडे और रोहतास जिले के चेनारी निवासी प्रिंस कुमार जायसवाल के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में कुदरा थाना अध्यक्ष नंदू कुमार, गश्ती पदाधिकारी पूनम कुमारी और विजय कुमार सहित पुलिस टीम शामिल रही। फिलहाल पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा।

यह भी पढ़े : खैनी दुकान पर छापेमारी, 62 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...