गिरिडीह में भीषण गर्मी से बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत

गिरिडीह. हाल के दिनों में भीषण गर्मी के कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। वहीं बेजुबान जानवर और पशु पक्षी भी गर्मी से हलकान हैं। हालांकि शुक्रवार को आसमान में बादल छाने के कारण लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन बीते दो दिनों में आसमान से आग के गोले बरस रहे थे। इसके कारण बगोदर के प्रसिद्ध मंदिर हरिहरधाम के बगीचे में बड़ी संख्या में रहने वाले चमगादड़ों की मौत हो गई।

भीषण गर्मी से चमगादड़ों की मौत

अब तक यहां भीषण गर्मी से सैंकड़ों चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। वहीं धीरे धीरे अब चमगादड़ों की बदबू भी फैलने लगी है। जिससे मंदिर आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मंदिर के कर्मियों और पुजारियों ने इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जल्द ही इसे साफ नही कराया गया तो मंदिर आने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी।

उन्होंने बताया कि हरिहर धाम मंदिर के बगीचे में हजारों की संख्या में चमगादड़ पेड़ पर रहते हैं, इस बार ऐसी भीषण गर्मी में जहां इंसानों को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं जानवरों और पशु पक्षियों का बुरा हाल है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...