भीषण गर्मी से हजारीबाग में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत

हजारीबाग: भीषण गर्मी के कारण  सैकड़ों चमगादड़ की मौत हजारीबाग के पदमा में हो गई.बुधवार को जिला का तापमान 43 डीग्री के पार हो गया था इस कारण चमगादड़ की मौत की संख्या में इजाफा हुआ है। मामले पर स्थानीये लोगों ने बताया है कि चमगादड़ की मौत बीते कई दिनों से हो रही है लेकिन बुधवार को इसकी संख्या में इजाफा हो गया है।

बीते 24 घंट में सैकड़ो चमगादड़ की मौत हो गई है. चमगादड़ की मरने की खबर फैलते हीं पदमाइ के पाठक टोला में सैकड़ों लोग पहुंच गए. पाठक टोला के ग्रामीणों ने बताया कि गत दो दिनों मे इनकी मौत की तादाद मे काफी इजाफा हुआ है.

पदमा प्रखंड के सरैया चट्टी पाठक टोला में पीपल,बरागद,इमली,सेमल,आम के पेड़ो पर सौ वर्षो से अधिक समय से अपने प्राकृतिक आवास में रह रहे है.विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के बाद पाठक टोला के ग्रामीणों द्वारा पेड़ व उससे सटे क्षेत्रों में तापमान को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव पाईप से किया जा रहा है।

मुरारी सिंह, जीव विज्ञानी सह पर्यावरण विद ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताते हैं कि चमगादड़ों का पंख नहीं झिल्ली होता है और वे अधिक तापमान नहीं सह पाते है.उन स्थानों पर चमगादड़ों की मौत हो रही है, जहां पानी का श्रोत नहीं है. अत्याधिक गर्मी की वजह से इनकी मौत हो रही है.

झील परिसर स्थित उपायुक्त आवास में भी हजारों चमगादड़ रहते है.परंतु उनकी वहां मौत नहीं हुई है क्योंकि नजदीक में ही पानी का श्रोत है और गर्मी मिटाने के लिए चमगादड़ झील में गोता भी लगा लेते है. इससे इनके शरीर का तापमान कम हो जाता है. परंतु अन्य स्थानों पर भीषण गर्मी के साथ साथ पानी का श्रोत नहीं होने के कारण ये लू के शिकार हो जा रहे है. जिनसे इनकी मौत हो रही है.

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...