Jharkhand Weather Update 02-06-2024: आज गढ़वा और पलामू में हीट वेव तो शेष जिलों में गर्जन के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather के मिजाज में 2 जून के लिए सबसे अहम Update यह है कि रविवार को पूरे Jharkhand में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। गढ़वा और पलामू जिलों में कहीं – कहीं हीट वेव की स्थिति बनने का अलर्ट जारी हुआ है। इसी के साथ राज्य के उत्तर पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं आसमानी बिजली कड़कने के साथ गर्जन वाली बारिश साथ ही वज्रपात के अंदेशे का गंभीर अलर्ट जारी हुआ है।

दुमका में सबसे ज्यादा हुई बारिश, गढ़वा और पलामू संग तपा डाल्टनगंज भी

Jharkhand Weather विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 5 दिनों के दौरान दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव का संकेत नहीं है। पिछले 24 घंटे के दौरान गढ़वा और पलामू में हीट वेव ने लोगों को खासा परेशान किया तो डाल्टनगंज में भी सूरज खूब तपा। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म डाल्टनगंज रहा जहां तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल बोकारो रहा जहां तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे तक की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश दुमका के मेसेंजोर में 29.2 मिमी. दर्ज हुई है।

Jharkhand में 2 जून का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 27 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, गुमला में अधिकतम 41 और न्यूनतम 27, हजारीबाग में अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 26, बोकारो में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 46 और न्यूनतम 32, लोहरदगा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, लातेहार में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, गढ़वा में अधिकतम 46 और न्यूनतम 32, चतरा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 32, कोडरमा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27,  देवघर में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28, धनबाद में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28, दुमका में अधिकतम 37 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, गोड्डा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 38 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 37 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 39 और न्यूनतम 27, सरायकेला में अधिकतम 38 और न्यूनतम 29, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 38 और न्यूनतम 29 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...