Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं होने से लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

रांची: जिला निबंधन कार्यालय और कांके निबंधन कार्यालय में  जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हुई।

करीब 50 डीड की रजिस्ट्री कराने के लिए क्रेता-विक्रेता कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन पदाधिकारी के नहीं रहने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया गया।

मौसम खराब होने के बावजूद रांची के बाहर से जमीन की रजिस्ट्री करने पहुंचे लोगों के परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक बुजुर्ग विक्रेताओं को हुई क्योंकि चलने-फिरने में दिक्कत होने के बावजूद वे रजिस्ट्री के लिए कार्यालय पहुंचे थे।

दरअसल, जिला निबंधन कार्यालय और कांके निबंधन कार्यालय के निबंधन पदाधिकारी शनिवार को अवकाश पर थे। इस दौरान हिनू ग्रामीण के निबंधक संतोष रजक को जिला निबंधन कार्यालय और अर्बन हिनू के पदाधिकारी वाल्मीकि साहू को कांके निबंधन कार्यालय का प्रभार दिया गया था।

लेकिन शाम तक वे दोनों प्रभार लेने नहीं पहुंचे। इस संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रभार लेने से संबंधित किसी तरह का पत्र नहीं मिला। इसलिए प्रभार नहीं लिए। अवकाश पर रहने से संबंधित कोई जानकारी भी नहीं मिली।

Commercial Advertisment

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...

Assam Rifles Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 354 पदों पर...

 Assam Rifles Recruitment 2026 के तहत 354 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 15 नवंबर से 14 दिसंबर तक होंगे। जानें...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड के दो निजी मेडिकल कॉलेजों में...

Jharkhand NEET PG 2026 Counselling के तहत दो निजी मेडिकल कॉलेजों में ऑल इंडिया और NRI कोटे की सीटों पर दाखिला होगा। आवेदन 16...