इस बार ईवीएम से पहले आएंगे पोस्टल बैलेट के परिणाम-मुख्य चुनाव आयुक्त

रांची – इस बार का लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक रहा लगभग 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने चुनाव के दौरान अपने मतों का प्रयोग किया। हम बात करें महिला मतदाताओं की तो उनकी संख्या लगभग 31 करोड़ रही। उक्त बातें मतगणना के एक दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कही।

ये भी पढ़ें-Loksabha Election को लेकर महुआ मांझी का बड़ा दावा, पढ़िए क्या कहा… 

उन्होंने चुनाव को लेकर आगे जानकारी देते हुए बताया कि अगर किसी देश में मतदान प्रतिशत की बात करें तो वह 58.58 प्रतिशत रहा। भारतीय चुनाव ने इस बार विश्व रिकॉर्ड कायम की है। इस बार के चुनाव में 85 वर्ष से अधिक मतदाताओं ने सबसे अधिक वोट किया है।

मणिपुर में भी अच्छा मतदान हुआ

इसके अलावा हमने बुजुर्गू से घर-घर जाकर भी उनका मतदान लिया है। हमारी सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे देश में इस वर्ष रिपोलिंग की संख्या 20 से भी भी कम रही है। चुनाव के दौरान कोई चुनावी बड़ी हिंसा भी देखने को नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें- Jhariya की युवती ने पीएम मोदी की बनाई खास तस्वीर, फोटो वायरल… 

हिंसाग्रस्त मणिपुर में भी भारी मतदान कराने में हम सफल हुए हैं। दूसरी तरफ में भी मतदान प्रतिशत अच्छा रहा है। हम जम्मू कश्मीर में इसी आधार पर जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी कराने में लग गए हैं।

आयुक्त ने सभी मतदाताओं को बधाई दी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव में भाग लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई भी दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान सबसे महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि इस बार ईवीएम के पहले पोस्टल बैलेट के परिणाम घोषित किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें- Pakur – प्रेमी को बांधकर प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 6-7 लोगों ने… 

ज्ञात है कि विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग से पोस्टल बैलेट के जरिए परिणाम घोषणा करने की मांग की है।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...