Dhanbad : काउंटिंग के दौरान अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा-निर्वाचन आयुक्त

Dhanbad : राज्य के 14 लोकसभा सीटों पर हुई चुनाव का मतदान थम चुका है। अब 4 जून को यानि की कल मतगणना शुरु होगी। कल धनबाद के कृषि बाजार समिति स्थित बज्रगृह में मतगणना की जाएगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तैयरियों को लेकर आज डीसी सह निर्वाचन पदाधिकारी और एसएसपी ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

ये भी पढ़ें- Palamu : एक साथ 35 बंदरों का शव कुएं में मिलने से मचा हड़कंप… 

धनबाद टाउन हॉल में डीसी एसएसपी की एक जॉइंट ब्रीफिंग हुई जिसमें मजिस्ट्रेट, मतगणना कर्मियों और पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने संयुक्त रूप से बैठक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अनाधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी धैर्य और शांति रखकर अपनी ड्यूटी करेंगे। कृषि बाजार में प्रवेश के लिए जिला प्रशासन ने फोटो युक्त पहचान पत्र जारी किए है। इसलिए अनाधिकृत लोगों का कृषि बाजार प्रांगण में प्रवेश न होने पाए, यह मेजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह सभी ने जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन किया, उसी तरह चुनाव के आखिरी चरण में भी जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करेंगे।

ये भी पढ़ें- Ranchi : पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचे जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसएसपी

उन्होंने कहा कि सभी सुबह 4:00 बजे तक प्रतिनियुक्त स्थान पर पहुंच जाएंगे और मतगणना समाप्ति तक सतर्क रहकर अपने स्थान पर मौजूद रहेंगे। मतगणना कर्मियों व मतगणना एजेंट को पहचान पत्र देखकर सही रास्ते से हॉल में प्रवेश कराएंगे। प्रवेश करने से पूर्व मोबाइल फोन, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तु किसी के पास नहीं है, की बारीकी से जांच करेंगे।

एक बार बाहर निकलने के बाद उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा

वहीं उपायुक्त ने पुनः दोहराते हुए कहा कि काउंटिंग एजेंट मतगणना हॉल से बाहर जरूर निकल सकते हैं। परंतु कृषि बाजार प्रांगण से एक बार बाहर निकलने के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही बैठक के बाद सभी को कृषि बाजार पहुंचकर उनके प्रतिनियुक्त स्थल को एक बार देख लेने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : झाड़ी में भगत का शव मिलने से मची सनसनी… 

एसएसपी ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी करेंगे और सुबह 4:00 बजे प्रतिनियुक्त स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी को सतर्क रहकर अपने कर्तव्य का पालन करने व लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने का अनुरोध किया।

मेमको मोड़ चौक से निरंकारी चौक तक आवागमन बंद रहेगा

वहीं मतगणना के दिन, 4 जून 2024 को मतगणना कार्य की समाप्ति तक मेमको मोड़ चौक से निरंकारी चौक तक जाने वाली सड़क में आम जनता के लिए वाहन लेकर आवागमन बंद रहेगा। पदाधिकारी, मतगणना कर्मी, मीडिया कर्मी के लिए कलेक्ट्रेट में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें- Bokaro : आसमान से गिरा कहर, एक बच्चे की मौत, 5 घायल… 

कलेक्ट्रेट से रिंग कार सेवा तथा रिंग बस सेवा से उन्हें कृषि बाजार ले लाने और वापस कलेक्ट्रेट लाने की व्यवस्था रहेगी। प्रत्याशियों एवं उनके एजेंट के लिए मेमको मोड़ से गोल बिल्डिंग तथा मेमको मोड़ से कुर्मीडीह की ओर जाने वाले सड़क के सर्विस लेन पर पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। मेमको मोड़ से निरंकारी चौक तक सड़क पर अवैध पार्किंग करने पर जुर्माना वसूला जाएगा।

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img