Palamu : एक साथ 35 बंदरों का शव कुएं में मिलने से मचा हड़कंप…

Palamu पलामू से एक अत्यंत ही सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है जहां एक कुएं में डूबने से करीब 35 बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर ने पूरे इलाके साथ-साथ राज्य को भी झकझोर कर रख दिया है।

ये भी पढ़ें- Bokaro : आसमान से गिरा कहर, एक बच्चे की मौत, 5 घायल… 

किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि एक साथ 35 बंद आखिर कुंए में कैसे आए। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

पांकी के सोरठ गांव की है घटना

यह घटना पलामू के पांकी के सोरठ गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस घटना का पता तब चला जब गांव के कुछ ग्रामीण गाय, बकरी चराने जंगल गए हुए थे इसी दौरान उनको  अजीब तरह की बदबू आने लगी पर आस-पास कुछ नजर नहीं आया।

ये भी पढ़ें- Breaking : झाड़ी में भगत का शव मिलने से मची सनसनी… 

इसी दौरान जब ग्रामीणों ने जांच करने पर एक कुंए के पास गए तो वहां का हाल देखकर ग्रामीणों की आंखे खुली की खुली रह गई। वहां उन्होंने देखा कि कुंए के अंदर पानी में कई बंदरों के शव पानी में तैर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बंदरों की मौत कई दिनों पहले ही हुई होगी।

प्यास बुझाने के लिए कुंए में जाने की आशंका

घटना जा सूचना गांव में मिलते ही खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। घटनास्थल पर देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। आशंका जताई जा रही है कि प्यास के मारे सभी बंदर कुंए के पास आए होंगे। प्यास बुझाने के लिए एक बाद एक बंदर अंदर घुसे होंगे फिर बाहर निकल नहीं पाए होंगे।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election को लेकर महुआ मांझी का बड़ा दावा, पढ़िए क्या कहा… 

घटना के बाद पलामू वन विभाग के डीएफओ का ने कहा कि प्यास के मारे सभी बंदर कुंए में उतरे होंगे फिर वे बाहर नहीं निकले। डीएफओ ने कहा कि मामले की जांच के लिए वन विभाग की टीम को रवाना कर दिया गया है। जांच के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा।

 

 

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...