लोकसभा चुनाव मतगणना Live : काउंटिंग जारी, पटना साहिब सीट से रविशंकर आगे

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। कुल 542 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। साथ ही बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए रिजल्ट घोषित होंगे। चुनाव के रूझान आने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले वैलेट पेपर की गिनती होगी उसके आधे घंटे बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी। कुल 543 सीट लोकसभा की है लेकिन सूरत सीट से बीजपी के उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। देश में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सभी मतगणना स्थलों पर पुलिस बल की जबरदस्त व्यवस्था की गई है।

ताजा आंकड़े की बात करें तो एनडीए करीब 300 सीट पर आगे चल रही है जबकि इंडिया गठबंधन करीब 150 सीट पर आगे चल रही है। वहीं बिहार की बात करें तो एनडी 22 सीट पर आगे चल रही जबकि महागठबंधन 8 सीट पर आगे चल रही है।

पटना जिले में दो लोकसभा की सीटें आती है। जिसमें पटना साहिब और पाटलिपुत्र की सीट है। पटना साहिब से पूर्व केंद्रीय मंत्री व एनडीए के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद अपने सीट से आगे चल रहे हैं। करीब 484 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के उम्मीदवार अंशुल अविजित चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट की बात करें तो यहां से कभी रामकृपाल यादव तो कभी मीसा भारती आगे चल रहे हैं।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव मतगणना Live : काउंटिंग जारी, वोटों की गिनती शुरू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह और चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...

NEET PG 2026: देश में 63,177 PG मेडिकल सीटें, एक साल...

NEET PG 2026-27 के लिए नई PG मेडिकल सीट मैट्रिक्स जारी हुई है। देश में कुल 63,177 सीटें हैं, जिनमें MD-MS की 58,098 सीटें...

Jharkhand News: 9 अक्टूबर को परीक्षा और खेल प्रतियोगिता आमने-सामने, 10वीं...

झारखंड में 9 अक्टूबर को 10वीं की सामाजिक विज्ञान परीक्षा और खेलो झारखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एक ही दिन है। छात्र खिलाड़ियों के...