Advertisment

प्रोन्नति मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अंतिम मौका

रांचीः डिप्टी कलेक्टर से एसडीओ पद पर प्रोन्नति मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए आखिरी मौका दिया है. सोमवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस मामले में सरकार को अगली सुनवाई के बाद और समय नहीं दिया जायेगा. अदालत ने कहा कि जब रोक के बावजूद अन्य विभागों में प्रोन्नति दी गई है तो इस मामले में कोर्ट के आदेश का इंतजार क्यों किया जा रहा है. मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी.

इस संबंध में राज किशोर प्रसाद की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. उनके अधिवक्ता चंचल जैन ने अदालत को बताया कि डीपीसी के बाद 19 लोगों को एसडीओ पद पर प्रोन्नति दिए जाने की अनुशंसा की गई है. राज्य सरकार ने पिछले साल दिसंबर माह में सभी प्रोन्नति पर रोक लगाने का हवाला देते हुए अधिसूचना जारी नहीं की है. उनकी ओर से उक्त आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है.

रिपोर्ट-प्रोजेश

हिंदी और अंग्रेजी को भाषा श्रेणी से क्यों हटाया गया- हाईकोर्ट

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...