Ranchi : इस लोकसभा का सबसे चर्चित सीटों में से दो सीट इस बार खास रहा। एक चतरा लोकसभा सीट तो दूसरा खूंटी लोकसभा सीट। ये दोनों सीटें खास इसलिए रही क्योंकि इन दोनों ही सीटों से कालीचरण की जीत हुई।
जी हां बिल्कुल सही सुना आपने। इस बार इन दोनों कालीचरण का दबदबा रहा। बस फर्क इतना था कि एक कालीचरण बीजेपी से था तो दूसरा कालीचरण कांग्रेस से, पर दोनों ने ही अपनी-अपनी सीट से जीत दर्ज की।
कालीचरण सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को हराया
चतरा लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने जीत 217493 वोटों से जीत दर्ज की। कालीचरण ने कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को भारी मतों से मात दी।
दूसरा कालीचरण खूंटी लोकसभा सीट से रहा जिसने बीजेपी प्रत्याशी और मोदी सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर रहे अर्जुन मुंडा को हराया। कालीचरण मुंडा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और अर्जुन मुंडा को 149675 वोटों से हराया।