खूंटी प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

रांची. भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव आयोग पहुंचा और कालीचरण सिंह मुंडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने खूंटी लोकसभा प्रत्याशी विधान द्वारा चुनाव प्रचार पर आपति जताई।

प्रतिनिधिमंडल में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि खूंटी में कांग्रेस द्वारा प्रचार किया जा रहा है कि अर्जुन मुंडा जी को ‘हाथ छाप’ पर बटन दबाकर जिताएं। इस लाइन से ग्रामीण मतदाता भ्रम की स्थिति में है।

कालीचरण मुंडा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

प्रतिनिधिमंडल ने एक वीडियो भी कांग्रेस द्वारा किये जा रहे प्रचार का जमा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबुझकर ऐसा भ्रामक प्रचार कर रही है कि जनता जो अर्जुन मुंडा को चाहती है उनके नाम पर वो हाथ छाप पर बटन दबा दे।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि तत्काल कांग्रेस प्रत्याशी एवं वैन से अपील करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज हो। वहीं चुनाव आयोग ने जांच के आदेश दिया है। प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुमार अमित शामिल थे।

वाइल्ड वादी 5 22Scope News

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...