आरा से सुदामा प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को दी शिकस्त

भोजपुर: बिहार के आरा लोकसभा सीट पर भाजपा के आर के सिंह चुनाव हार गए। बीजेपी को इससे बड़ा झटका लगा है। आरके सिंह को सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद ने शिकस्त दी। केंद्रीय मंत्री रहते उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। आरके सिंह को 4 लाख 69 हजार 574 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी सुदामा प्रसाद 5,29,382 मत बटोरने में कामयाब रहे। हार जीत का अंतर 59808 रहा।

आरा में आखिरी और सातवें चरण में एक जून को वोटिंग हुई थी। बाबू वीर कुंवर सिंह से लेकर जगजीवन बाबू जैसे कई बड़े नेताओं की कर्मभूमि आरा रही है। 1977 में पहली बार यह सीट अस्तित्व में आई। तब से यहां समाजवादियों का दबदबा रहा। कांग्रेस सिर्फ एक बार 1984 में ही जीत पाई। 1999 और 2004 में इस सीट पर राजद जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।

जातिगत समीकरणों की बात करें तो आरा में यादव और कुशवाहा समाज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा राजपूत समाज के वोटर भी काफी हैं। राजपूत समाज से आने वाले आरके सिंह आरा लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में लगातार दो बार चुनाव जीते। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आरके सिंह ने भाकपा माले के राजू यादव को एक लाख 47 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी।

वहीं 2014 में आरजेडी के भगवान सिंह कुशवाहा को 1 लाख 35 हजार वोटों से हराने में कामयाब रहे थे। आरा लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें संदेश, बरहड़ा, आरा, अगियांव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर आती हैं। जिसमें तीन सीटों पर आरजेडी, दो सीटों पर भाकपा माले और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है। आरा के महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद तरारी से माले विधायक हैं।

इंडिया गठबंधन की होगी बैठक आज, सरकार बनाने का पेश करें दावा या…

https://www.youtube.com/@22scopebihar

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

 आर के सिंह  आर के सिंह   आर के सिंह   
Saffrn

Trending News

बख्तियारपुर में STF व जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी...

बख्तियारपुर : बिहार के पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस और एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स...

गोपालगंज पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी आकाश घायल

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बायपास के समीप शनिवार को तड़के पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच हुई...

ECL Job Scam: फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के...

ईसीएल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के आरोपों की जांच तेज हो गई है। एसीबी टीम धनबाद के निरसा पहुंचकर शिकायतकर्ता...

Teacher Eligibility Test Update: टेट अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 65...

 सुप्रीम कोर्ट ने टेट अनिवार्यता से जुड़ी 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दीं। कार्यरत शिक्षकों को अब 31 अगस्त 2028 तक टेट...

JTET Language Dispute: भोजपुरी, अंगिका और मगही को लेकर 3 जून...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) में भाषा विवाद सुलझाने के लिए 3 जून को उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय कमेटी की बैठक होगी। भोजपुरी, अंगिका और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img