कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर INDIA ब्लॉक की बैठक, खड़गे बोले- ‘इस गठबंधन में सभी दलों का स्वागत’

Desk. NDA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक की भी बैठक हुई। इसमें इस गठबंधन के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के परिणाम और आगामी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जनमत मोदी के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने INDIA गठबंधन में अन्य दलों को भी आने का ऑफर दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं INDIA गठबंधन के सभी साथियों का स्वागत करता हूं। हम एक साथ लड़े, तालमेल से लड़े और पूरी ताक़त से लड़े। आप सबको बधाई। 18वीं लोक सभा चुनाव का जनमत सीधे तौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। चुनाव उनके नाम और चेहरे पर लड़ा गया था और जनता ने भाजपा को बहुमत ना देकर उनके नेतृत्व के प्रति साफ संदेश दिया है।

बैठक में बोले कांग्रेस अध्यक्ष

आगे उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मोदीजी के लिये यह ना सिर्फ राजनैतिक शिकस्त है, बल्कि नैतिक हार भी है। परन्तु हम सब उनकी आदतों से वाकिफ हैं। वो इस जनमत को नकारने की हर संभव कोशिश करेंगे। हम यहां से यह भी संदेश देते हैं कि INDIA गठबंधन उन सभी राजनीतिक दलों का स्वागत करता है, जो भारत के संविधान के प्रस्तावना में अटूट विश्वास रखते है और इसके आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के उद्देश्यों से प्रतिबद्ध है।

इससे पहले लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर नरेंद्र मोदी ने आज NDA गठबंधन के दलों की बैठक बुलाई। इसमें शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू पीएम आवास पहुंचे। इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, चिराग पासवान, कुमारस्वामी, चिराग पासवान और जयंत चौधरी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा

वहीं इस मीटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा दी गयी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है।

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...