राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर में मनाया गया 24वां स्थापना दिवस समारोह

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर के 24वां स्थापना दिवस के अवसर पर बदलते मौसम में जलवायु अनुकूल खेती विषय पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए लीची अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक और किसानों ने अपने-अपने सुझाव रखें।

इस अवसर पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए आईसीएआर के उप महानिदेशक ने कहा कि लीची के मार्केटिंग और निर्यात में जब तक राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिलेगा। तबतक मुजफ्फरपुर की लीची के किसानों को उसका उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। दुबई, अबूधाबी, थाईलैंड और सिंगापुर समेत सार्क देश लीची का बहुत बड़ा बाजार है। युवा वर्ग को एफपीओ बनाकर इस क्षेत्र में आना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर के निदेशक डॉ. विकास दास ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को देखते हुए लीची किसानों को हर प्रकार का सहयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : पुलिस मुठभेड़ में 2 अपराधी घायल, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Karbigahiya Mithapur Flyover: रेल यात्रियों का सफर होगा आसान, CM सम्राट...

Karbigahiya Mithapur Flyover, पटना: राजधानी पटना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...