Advertisement
Advertisement

13 सितंबर से बिहार के हर जिले में लगेगा विशाल लोक अदालत, तैयारी पूरी, दिखायी गई हरी झंडी

छपरा/मुजफ्फरपुर : आगामी 13 सितंबर से बिहार के हर जिलों में विशाल लोक अदालत लगेगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। छपरा कोर्ट में विशाल लोक अदालत लगेगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहन को डिस्ट्रिक जज ने हरी झंडी दिखाई। विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर आगामी 13 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए आज यानी 10 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रांगण से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पुनीत कुमार गर्ग, उनके साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीस कुमार सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गीता गुप्ता, गोपालगंज के प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय दिपक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण ब्रजेश कुमार एवं मुख्य लैंड्स पूर्णेन्दु रंजन सारण द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

DIARCH Group 22Scope News

अपील किया गया कि सारण की जनता ज्यादा से ज्यादा इस अवसर का लाभ उठाएं

इस अवसर पर जिले के सभी न्याययिक पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी लैंड्स कर्मी व न्यायमंडल छपरा के कर्मी उपस्थित रहे। कुल चार जागरूकता रथ को पूरे जिले में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने सुलहनिए वादों का निष्पादन कराने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग द्वारा यह बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक जाएगी। वहां पर लोगों को जागरूक किया जाएगा एवं उनके द्वारा अपील किया गया कि सारण की जनता ज्यादा से ज्यादा इस अवसर का लाभ उठाएं।

मुजफ्फरपुर में आगामी 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 सितंबर को आयोजित हो रहे राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के लिए 46 बेंच गठित किए गए हैं। इन बेंचों में जजों के पैनल 45 हजार 589 मामलों पर सुनवाई करेंगे। प्रधान जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्ष श्वेता कुमारी सिंह ने न्यायिक बेंच गठन का आदेश जारी किया।

Muz Lok Adalat 22Scope News

18 हजार से अधिक नोटिस को तमिला कराया गया है, 46 बेंचों का हुआ है गठन – सचिव जयश्री कुमारी

इस मामले पर ज्यादा जानकारी देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जयश्री कुमारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 सितंबर को मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय परिषर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 30 हजार वादों को चिन्हित किया गया है। 18 हजार से अधिक नोटिस को तमिला कराया गया है। 46 बेंचों का गठन किया गया है।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को किया रवाना

मनोरंजन पाठक और संतोष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...