पूर्व मुखिया के भतीजे की गोली लगने से हुई मौत, एक दोस्त गिरफ्तार

नौबतपुर : राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके में बीते 24 घंटे के अंदर दो हत्या के बाद इलाके में फिर एक बार अपराधियों का वर्चस्व बढ़ता ही दिख रहा है। जहां बीते बुधवार की देर शाम बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के पास बाइक सवार युवक कि अपराधियों ने गोलियों से भून दिया और हत्या कर दी। उसी रात को बिहटा प्रखंड के बहपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया के दो दिनों से लापता भतीजा का बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल गांव के बगीचा से बुधवार की देर रात को शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, मृतक युवक की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के बहपुरा रामपुर इस्माइल निवासी विश्वनाथ प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस ने इस घटना मृतक युवक के दोस्त सनी कुमार को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ में हत्या का मामले का खुलासा भी हुआ। पूरे मामले पर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने बताया कि कल पांच तारीख को बिहटा थाना में बहपूरा गांव निवासी विश्वनाथ राय ने अपने पुत्र के गायब होने का आवेदन दिया था और बताया था कि वह अपने चचेरे भाई और दोस्तों के साथ गया है लेकिन घर पर नहीं लौटा है। जिसके बाद मृतक युवक के चचेरे भाई को पुलिस ही रास्ते में लेकर पूछताछ किया।

पुलिस आरोपी से की सख्ती से पूछताछ

पुलिस के सख्ती से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ जहां मृतक के कुंदन कुमार और अपने चचेरे भाई के साथ पहले गुलटेरा बाजार गया जिसके बाद पैनाल गांव के बगीचा में गया। इसी दौरान अवैध पिस्तौल से दोस्तों के बीच है और फायरिंग का खेल शुरू हुई। इसी दौरान एक गोली कुंदन कुमार को लगी और उसकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में एक युवक सनी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि घटना में शामिल अन्य दोस्तों की गिरफ्तार में पुलिस की टीम लगी हुई है और हथियार की भी तलाश किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : घर में रह रही अकेली लड़की को देखकर गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...