नेशनल हॉकी जूनियर महिला चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

सिमडेगा : एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेशनल हॉकी जूनियर महिला चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे. एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 11वीं जूनियर नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का आयोजन 20 अक्टूबर से शुरू होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे. सबसे पहले मुख्यमंत्री 14 करोड़ की लागत से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा साथ ही नियुक्ति पत्र भी उनके द्वारा लाभुकों को दिया जाएगा.

झारखंड सरकार के चैनल के द्वारा सिमडेगा में होने वाले 11वीं सब जूनियर नेशनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का सीधा प्रसारण वर्ल्ड हॉकी फेडरेशन के द्वारा 180 देशों में किया जाएगा. टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अब तक देश भर से 15 टीमें आ चुकी है. जबकि और 12 टीमों का आना बाकी है.

सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए हॉकी झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम के कोच प्रतिमा बरवा, मैनेजर तारणी कुमारी व कैप्टन दीप्ति कुल्लू है. टीम में कल्याणी किंडो,  रोपनी  कुमारी, अमृता मिंज, निर्मला सोरेंग, महिमा टेटे, काजल बाड़ा,  किरण बाड़ा,  दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू,  एलिन डुंगडुंग,  एली तिर्की,  रश्मि होरो, प्रिया डुंगडुंग, देवकी कंडी, प्रमोदनी लकड़ा,  रजनी केरकेट्टा, निर्मला सोरेंग शामिल है. हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, सीईओ रजनीश कुमार ने टीम की घोषणा की.

रिपोर्ट : रविकांत

साउथ एशियन रोप चैंपियनशिप में बोकारो के छात्रों ने जीता गोल्ड

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...