जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप का सीएम हेमंत करेंगे उद्घाटन, 196 देशों में होगा प्रसारण

14 करोड़ की लागत से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का सीएम करेंगे शिलान्यास

रांची/सिमडेगा : सिमडेगा में राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आगाज बुधवार से होगा. झारखंड का सामना तमिलनाडु से होगा. यह मैच अपराह्न 3ः30 बजे से होगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपराह्न 3ः30 बजे करेंगे. वह 14 करोड की लागत से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे. इस मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निगमबम भी उपस्थित रहेंगे.

यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें 26 राज्यों की टीमें भाग लेंगी. पूरे देश की 21 टीमें सिमडेगा पहुंच गई हैं. ओडिशा, केरल, तेलंगाना, मणिपुर व आंध्र प्रदेश की टीमें दो दिनों में पहुंच जाएंगी. जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप का प्रसारण विश्व के 196 देशों में किया जाएगा.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में सेमीफाइनल व फाइनल मैच का प्रसारण किया गया था, लेकिन इस बार सभी मैच का प्रसारण होगा. इतने वृहत स्तर पर पहली बार हॉकी मैच का प्रसारण हो रहा है. बता दें कि झारखंड टीवी के लिंक पर इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन अपने चैनल से विश्व के 196 देशों में इसका प्रसारण करेगा.

इस प्रकार है झारखंड की टीम

दीप्ति कुल्लू (कप्तान), कल्याणी किंडो, रोपनी कुमारी, अमृता मिंज, निर्मला सोरेंग, महिमा टेटे, काजल बाड़ा, किरण बाड़ा, दीपिका सोरेंगे, निक्की कुल्लू, एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, रश्मि होरो, प्रिया डुंगडुंग, देवकी कंडीर, प्रमोदनी लकड़ा, रजनी केरकेट्टा और निर्मला सोरेंग शामिल हैं. टीम के कोच प्रतिमा बरवा, मैनेजर तारणी कुमारी हैं.

सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड टीम ने जीत के साथ की शुरुआत, नोएल टोपनो ने लगाई गोल की हैट्रिक

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...