मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध हथियार के साथ 3 लोग गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने जहां मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहीं पुलिस ने हथियार के साथ हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने यह कारवाई मांझा थाना के घमंडीपुर के समीप किया है। गिरफ्तार हैदर अली बरौली के पिपरहिया के निवासी है। वहीं कमल शर्मा और विजय शर्मा सिवान जिला के रहने वाले है।

एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली की मांझागढ़ थाना अंतर्गत कुछ संदिघ व्यक्ति हथियार का क्रय और विक्रय करने वाले है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर सरेया मोड़ से हैदर अली को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो देशी कट्टा बरामद किया गया तथा उसके निशानदेही पर
सिवान जिले के कमल शर्मा और विजय शर्मा गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ करने के बाद उनके द्वारा अवैध हथियार बनाने वाली मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

आपको बता दें कि पुलिस ने दो देशी कट्टा और हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर बैकवर्ड एवं फारवर्ड लिंकेज की जानकारी लिया जा रहा है कि हथियार किसको और कहा बेचा गया है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन मुस्कान : खोए हुए 53 मोबाइल बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...