मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 गिरफ्तार नक्सली संगठन को हथियार करते थे सप्लाई

कैमूर : कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां एक तरफ राज्य में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बात करें अगर कैमूर की तो ये अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। मिनी गन फैक्ट्री की खबरें निकलकर समाने आते ही रहती है। वहीं अब पुलिस ने जिले में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जहां गैर कानूनी तरीके से हथियार बनाया जा रहा था। पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस छापेमारी करने के लिए मौके पर पहुंची और कई लोगों को गिरफ्तार किया।

हथियार बनाने का उपकरण बरामद

जिले के भगवानपुर पुलिस के द्वारा एक अपराधी को दो हथियार, तीन मैनपैक एव नौ राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था। जिसका नाम संजय कुमार साहनी बताया गया तथा इसके एक अन्य सहयोगी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय फरार हो गया था। जिससे गोह थाना के औरंगाबाद की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना को नक्सली संगठन से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए अन्य इकाइयों को भी सूचित किया गया। औरंगाबाद पुलिस द्वारा इसी क्रम में अपराध करने वाले प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार एवं गोली बरामद किया गिरफ्तार अपराधी ने स्वीकार किया कि वह नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है। ये लोग कैमूर पहाड़ी पर पुनः नक्सली संगठन को सुदुढ करने का कार्य कर रहे हैं।

गिरफ्तार अपराधकर्मी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय से पूछताछ के क्रम में उसके निशान देही के आधार पर अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा गांव में छापामारी कर विजय शंकर सिंह के घर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। एक राइफल अर्ध निर्मित, देसी कट्टा और पिस्टल निर्माण हेतु अन्य अवैध सामग्री एवं आपत्तिजनक पोस्टर पैप्मलेट तथा रसीद बरामद किया गया। विजय शंकर सिंह द्वारा स्वीकार किया गया कि वह नक्सली संगठन के लिए हथियार बनाया करता था। विनोद संकर तथा प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय के द्वारा हथियार बनवाया जाता था जिससे पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है।

3 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इस छापामारी दल के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अधौरा थानान्तर्गत बरडीहा गांव निवाशी राम सूरत सिंह का पुत्र विजय कुमार सिंह स्व राम लखन सिंह का पुत्र रामसूरत सिंह राम सूरत सिंह का पुत्र अयोध्या सिंह तीनों के स्थानों पर छापामारी की गई। जिसमें अवैध अग्नेयास्त्र एवं अग्नेयास्त्र बनाने वाले उपकरण की बरामदगी की गई। वहीं, इस मामले में तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक बंदूक एवं बंदूक बनाने वाला अन्य उपकरण बरामद कर जब्त किया गया। इसकी जानकारी देते हुए कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि नक्सली संगठन से जुड़ने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। एक बंदूक एवं बंदूक बनाने वाला अन्य उपकरण बरामद भी किया गया।

https://22scope.com/kaimur-police-arrested-a-smuggler-with-illegal-goods-another-absconding/

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...