जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 18 को आदेश

रांची: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई।

अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की कोर्ट ने आदेश सुनाने के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की है। पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने इस केस के अनुसंधानकर्ता को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

कोर्ट में केस डायरी प्रस्तुत किया जा चुका है। जयराम के खिलाफ रांची पुलिस ने नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48\2022 में वारंट लिया था।

मालूम हो कि जिस दिन जयराम गिरिडीह में लोकसभा चुनाव का नामांकन भरने गए थे, उस दिन रांची पुलिस वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई थी।

हालांकि, जयराम नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित किया, फिर पुलिस से बच निकले थे।

  • नगड़ी थाना में दर्ज कांड संख्या 48\2022 में वारंट
  • जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका
  • इस केस के अनुसंधानकर्ता को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था
  • जयराम नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित किया, फिर पुलिस से बच निकले थे।

Like and Subscribe our YouTube Channel – https://youttube.com/22scope

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...