खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के पास छापेमारी करने गए खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना मंगलवार अहले सुबह की है। हमले में खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए बक्सर के सदर अस्पताल लाया गया जहां गंभीर अवस्था में उनका इलाज कराया जा रहा है।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

दरअसल, खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार गुप्त सूचना पर महदह गांव के पास अवैध कारोबारियों के बालू लदे ट्रक पकड़ने गए थे। जैसे ही अवैध रूप से बालू लदे ट्रक को पड़कर जांच शुरू की इसी बीच बालू माफियाओं ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र सदर अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हाल-चाल लिया। उन्होंने कहा कि हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक डॉ. श्याम बाबू रजक ने बताया कि घायल व्यक्ति को सुबह 5:48 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके सिर में गंभीर चोट है लेकिन हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़े : बैंक चोरी का खुला राज, पकड़ा गया गैंग, समान भी बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...

Navratri 2026: रांची में रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू, जानें कलश...

 रांची में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा तिथियां, विजयादशमी की तारीख और गुजराती समाज के...