Breaking : खनन विभाग के टीम पर बालू माफियाओं का हमला

लखीसराय : बिहार के लखीसराय से एक बड़ी खबर आ रही है जहां बैखौफ बालू माफियाओं ने खनन विभाग के टीम पर हमला बोल दिया है। घटना तेतहाट थाना क्षेत्र के शर्मा गांव के समीप की है। इस घटना में खनन विभाग का स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं पुलिस के तीन जवान भी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस के तीन जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दो पुलिस जवान का सिर फट गया है। एक जवान को बालू माफियाओं ने लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा है।

घटना के बाद तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में जूटी है। फिलहाल जख्मी पुलिस जवान का इलाज सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर के लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बीते 10 मार्च को छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदा तीन ट्रेक्टर को पकड़ा गया था। जिसके बाद से बालू माफियाओ में काफी रौष था।

खनन विभाग की टीम लखीसराय से रामगढ़ चौक के रास्ते चानन में किसी इट भटे का निरीक्षण करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान रामगढ़ और शर्मा के बीच में ही बालू माफिया के द्वारा उनकी टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस घटना में आरोपित लोगों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

चांद किशोर यादव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...