Jharkhand Weather Update 12-06-2024 : आज गढ़वा और पलामू में भीषण हीट वेव का रेड अलर्ट, बाकी में येलो अलर्ट

रांची : Jharkhand Weather  के मिजाज में 12 जून के लिए सबसे अहम Update यह है कि बुधवार को पूरे Jharkhand में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के प्रकोप का असर जारी रहने का अंदेशा जताते हुए राज्य के सभी जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के रांची कार्यालय ने राज्य के गढ़वा और पलामू जिलों में भीषण हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के रांची कार्यालय के मुताबिक, Jharkhand के उत्तर पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी भागों में भीषण हीट वेव की स्थिति रह सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसी क्रम में येलो अलर्ट के साथ अन्य हिस्सों में भी हीट वेव का अंदेशा व्यक्त किया गया है। राहत की बात बस इतनी है कि राज्य के दक्षिणी एवं मध्य हिस्से में कहीं – कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है।

Jharkhand Weather विभाग से जारी ब्योरे के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं – कहीं गर्जन और आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक बारिश सिमडेगा के बानो में 5 मिमी रिकार्ड हुआ है। इसी के साथ राजधानी रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, देवघर, सराइकेला-खरसावां में हीट वेव की स्थिति रही जबकि जमशेदपुर और चाईबासा में भीषण हीट वेव की स्थिति रही। बीते 24 घंटे में गढ़वा में सबसे ज्यादा तपिश रही। वहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि राजधानी रांची में रात का तापमान सबसे कम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Jharkhand में 12 जून का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 28 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 42 और न्यूनतम 29, गुमला में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, हजारीबाग में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 43 और न्यूनतम 27, बोकारो में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, पलामू में अधिकतम 45 और न्यूनतम 29, लोहरदगा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, लातेहार में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, गढ़वा में अधिकतम 45 और न्यूनतम 29, चतरा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 29, कोडरमा में अधिकतम 44 और न्यूनतम 28, देवघर में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, धनबाद में अधिकतम 44 और न्यूनतम 28, दुमका में अधिकतम 42 और न्यूनतम 30, गिरिडीह में अधिकतम 44 और न्यूनतम 28, गोड्डा में अधिकतम 41 और न्यूनतम 30, जामताड़ा में अधिकतम 43 और न्यूनतम 28, पाकुड़ में अधिकतम 39 और न्यूनतम 31, साहिबगंज में अधिकतम 39 और न्यूनतम 31, सिमडेगा में अधिकतम 42 और न्यूनतम 27, सराइकेला में अधिकतम 44  और न्यूनतम 29, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 44 और न्यूनतम 29 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28  डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...