DM ने की बकरीद को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तैयारियों की समीक्षा

पटना : राजधानी पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज यानी मंगलवार को बकरीद को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा है कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) त्योहार-2024 के अवसर विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पदाधिकारीगण आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखें तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कतामूलक कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कड़ी निगरानी रखें। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को क्रियाशील रखें तथा अफवाहों का त्वरित खंडन करें।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

बैठक में DM ने अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की

बैठक में डीएम ने अनुमंडलवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को ससमय शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निदेश दिया। सभी पदाधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतेंगे, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे, बंध-पत्र भरवाएंगे और विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तत्पर रहेंगे। डीएम ने बकरीद के अवसर पर नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निदेश दिया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा अपर पुलिस अधीक्षकों को सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) के साथ सार्थक समन्वय स्थापित रखने का निदेश दिया गया।

डीएम ने गांधी मैदान में साफ-सफाई को लेकर दिया निर्देश

डीएम ने कहा कि बकरीद त्योहार के अवसर पर गांधी मैदान, पटना में नमाज अदा की जाती है जिसमें काफी संख्या में लोग भाग लेते हैं। डीएम ने गाँधी मैदान में साफ-सफाई, पार्किंग, विधि-व्यवस्था, जलापूर्ति और प्रकाश की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया। नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी गांधी मैदान की ससमय एवं समुचित सफाई सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक पदाधिकारी, पटना नगर निगम, नूतन राजधानी अंचल, पटना गांधी मैदान स्थित नमाज स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई/अधिष्ठापित हाईमास्ट लाईट को ऊर्जान्वित कराना/आवारा पशुओं के गांधी मैदान में प्रवेश को रोकना सुनिश्चित करेंगे।

कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, यांत्रिकी अध्यक्ष, नमाज-ए-इदैन कमिटी से समन्वय स्थापित कर नमाज अदा करने के दिन गांधी मैदान में चिन्हित स्थलों पर समुचित संख्या में वाटर टैंकर/वाटर एटीएम का प्रबंध करते हुए जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक, यातायात वाहनों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। भवन कार्यपालक अभियंता बैरिकेडिंग कराना एवं गड्ढों को भरना, समतलीकरण सुनिश्चित करेंगे। जिला नजारत उप समाहर्ता/प्रबंधक, गांधी मैदान में अधिष्ठापित सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में रखेंगे।

ईद-उल-जोहा (बकरीद) के नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गांधी मैदान में डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं के साथ एम्बुलेंस सिविल सर्जन प्रतिनियुक्त करेंगे। जिला अग्निशाम पदाधिकारी, पटना को निर्देशित किया गया कि ईद-उल-जोहा (बकरीद) की नमाज के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु गांधी मैदान में फायर दस्ता प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था ससमय पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करेंगे। गांधी मैदान में सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्थायी थाना भी क्रियाशील रहेगा।

Cesto mart add 1 22Scope News

बकरीद शांति एवं सौहार्द्र का त्योहार है – शीर्षत कपिल अशोक

डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को सारी प्रशासनिक तैयारी एवं अन्य व्यवस्था ससमय पूर्ण कर लेने का निदेश दिया। डीएम ने कहा कि बकरीद शांति एवं सौहार्द्र का त्योहार है। इससे समन्वय एवं आपसी भाईचारा का मार्ग प्रशस्त होता है। बैठक में उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षकगण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन, सभी अनुमंडलों के अनुमंडल पदाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी पटना नगर निगम, विद्युत कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : प्रमंडल आयुक्त के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण अभियान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

पटना से चंंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...