साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 6 गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े जहां छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से दो लैपटॉप, दो टैब, 18 महंगे स्मार्ट फोन, 11 सिम कार्ड और कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बरौली थाना क्षेत्र के एक मकान में किया है। गिरफ्तार अपराधी गोपालगंज और सीवान जिला के रहने वाले है।

इंडिया में ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव प्रतिबंधित है – एसपी सवर्ण प्रभात

एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि इंडिया में ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव प्रतिबंधित है। उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ साइबर अपराधियों के द्वारा इस गेम के जरिए भोले भाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनसे ठगी की जा रही है। इसी इनपुट पर नगर थाना पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। बरौली थाना क्षेत्र के कमरे से छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किया गया अपराधियों में तीन अपराधी सीवान जिले रहने वाले हैं। जबकि तीन अपराधी गोपालगंज के के रहने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के पास से दो लैपटॉप एवं दो टैब बरामद किया गया था। इसके अलावा 18 मोबाइल फोन, नौ चार्जर, 11 सिम कार्ड, दो इंटरनेशनल सिम कार्ड, एक पासपोर्ट, कई बैंकों के पासबुक, आधार कार्ड, पैनकार्ड और चेक बुक सहित अन्य चीजें भी बरामद की गई है। जिस मकान में साइबर अपराधी रहते थे ।उस मकान मालिक के खिलाफ भी कारवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के इस बड़े गिरोह के खुलासा के बाद बरौली एवं मोहम्मदपुर थाना पुलिस को 10 हजार रुपया से पुरस्कृत भी किया जाएगा। बतादे की गोपालगंज पुलिस ने दो दिन पूर्व भी 12 साइबर अपराधियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़े : मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध हथियार के साथ 3 लोग गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

National Unity Day Motorcycle Rally: पटना से गुजरात तक गूंजेगा राष्ट्रीय...

National Unity Day Motorcycle Rally: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली...

Bihar Data Center: बिहार में पहले 12 मेगावाट डेटा सेंटर का...

Bihar Data Center, पटना: बिहार में डिजिटल बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई।...

Bihar Paddy Procurement 2026: नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 50...

Bihar Paddy Procurement 2026: बिहार में किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया नवंबर महीने से शुरू करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट...