पटना पुलिस ने 2 गिरफ्तार आरोपी के पास से 2 लोडेड पिस्टल किया बरामद

पटना पुलिस : खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। जिसकी सूचना पुलिस को लगी। गिरफ्तार अपराधी मृत्यंजय कुमार और प्रणय कुमार के पास से पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों को पटना पुलिस और एसटीएफ की साझा करवाई मे गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो में अभिजीत कुमार और आशीष आनंद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि बीते माह में हुए एसके पुरी थाना क्षेत्र के जीबी मॉल के पास दो पक्षों के विवाद में गोलीबारी हुई थी। जिसमें मृत्युंजय कुमार गिरफ्तार आरोपी का विवाद हुआ था। इसी मामले को लेकर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो से घटना को अंजाम देने की सूचना एसटीएफ को मिली थी।

आपको बता दें कि जिसके बाद पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने साझा कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो की घेराबंदी की और उसमें मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लोडेड दो पिस्टल बरामद हुआ है। वहीं पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गौरतलब हो कि घटना को अंजाम देने से पहले पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़े : पटना रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट व छिनतई मामले में 8 गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope   पटना पुलिस

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...