STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कुख्यात अपराधी जयकांत गिरफ्तार

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां मंगलवार की देर रात दीघा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर एसटीएफ और पटना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पटना जिले का कुख्यात अपराधी जयकांत अपने साथियों के साथ कहीं जा रहा है। इसी सूचना के आलोक में एसटीएफ और पटना पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी जयकांत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हथियार समेत कई जिंदा कार्टूंस भी बरामद किया है। साथ ही साथ इस मामले में पुलिस ने चार युवक को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पटना सिटी डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि जयकांत पर कुल 32 मामले दर्ज हैं और कई दिनों से जयकांत फरार चल रहा था। जयकांत पटना जिले का शराब माफिया भी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़े : Operation Sindoor: पाकिस्तान में घुस कर भारत ने 9 जगहों पर किया एयर स्ट्राइक

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ लूटकांड का आरोपी...

देवघर : देवघर पुलिस को लूटपाट की घटनाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में पिस्टल के बल पर राहगीरों और...

Gumla DC Review Meeting: गुमला में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जानिए...

Gumla DC Review Meeting: गुमला जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता...