पटना में रफ्तार का कहर, होंडा अमेज कार ने आधा दर्जन लोगों को टक्कर मारकर किया जख्मी

पटना : राजधानी में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रही होंडा अमेज कार के चालक ने रफ्तार पर नियंत्रण खोकर कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां शुक्रवार की देर रात लगभग अचानक इलाके में अफरा-तफरी तब मचा जब कार के नियंत्रण खोने से आधा दर्जन लोगों को टक्कर मार पूरी जख्मी कर दिया।

लोगों ने खदेड़कर कार को रोका और चालक की जमकर की धुनाई

बताया जा रहा है कि लोगों ने खदेड़ कर कार को रोक लिया और चालक की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि कार चालक और अन्य वाहन में बैठे लोग भागने में सफल रहे। वहीं गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार को ईंट-पत्थर से बरसात कर चकना चूर कर दिया है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के आर्य भट्ट विश्वविद्यालय के पास हुई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया।

युवक कार चालक नहीं एक दुकानदार है – जनकपुर थाना प्रभारी

घटना की जानकारी देते हुए जनकपुर थाना प्रभारी हरि नारायण सिंह ने बताया कि गुस्सा लोग जिस युवक की पिटाई कर रहे थे वह कार चालक नहीं एक दुकानदार है। उसे कार चलना नहीं आता है चालक मौके से फरार हो गया है। कार को जब्त कर लिया गया है। वहीं गुस्साए भीड़ का शिकार हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...