Nalanda में घर में सोयी महिला के ऊपर पंखा गिरने से मौत, तीन महीने की मासूम बाल बाल बची

नालंदा: नालंदा में घर में सो रही एक महिला के ऊपर पंखा गिरने से मौत हो गई जबकि एक तीन माह का मासूम बाल बाल बच गयी। घटना नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धुर गांव की है जहां एक महिला गर्मी की वजह से घर में पंखा चला कर सो रही थी। अचानक पंखा महिला के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि उसके बगल में सो रही एक तीन महीने की मासूम को खरोंच तक नहीं आई।

मृतिका की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धुर गांव निवासी आदर्श कुमार की पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई। मृतिका के ससुर ने बताया कि उनका बेटा मटन लेकर आया था जिसे घर के लोगों ने छत पर बनाया और फिर सभी अपने अपने कमरे में जा कर आराम करने लगे। महिला अपनी तीन महीने की बेटी के साथ छत पर बने एक कमरे में ही आराम करने चली गई, इसी बीच यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि काफी देर से बच्ची रो रही थी, तो घर के अन्य सदस्य जब देखने गए तो देखा कि महिला के शरीर पर पंखा गिरा हुआ है।

घटना की जानकारी के बाद आनन फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतिका के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मामले में एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तस्करों के खिलाफ पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर की भारी मात्रा में शराब बरामद…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

nalanda nalanda

nalanda

Highlights

Saffrn

Trending News

राज्य में 21 नए पालना घर होंगे स्थापित, वर्तमान में 79...

पटना : राज्य में कामकाजी महिलाओं के छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए 79 पालना...

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img