Advertisment

ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ मांगा प्रोडक्शन वारंट

रांची: ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ मांगा प्रोडक्शन वारंट मांगा है।  जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी द्वारा समन के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर अदालत में दाखिल शिकायतवाद पर एमपी एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई।

कोर्ट की ओर से जारी समन के बाद भी शनिवार को हेमंत सोरेन उपस्थित नहीं हुए। अदालत ने मामले में हेमत सोरेन की ओर से उपस्थिति की तिथि निर्धारित की थी।

हेमंत सोरेन की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अब ईडी की ओर से कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आवेदन दिया गया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 जून की तिथि निर्धारित की है।

प्रोडक्शन वारंट जारी होने के बाद हेमंत सोरेन को जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकेगा। पिछले दिनों सीजेएम कोर्ट ने मामले को एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था।

मामले में कोर्ट के संज्ञान लेने के बाद पहली बार तीन मार्च को उपस्थिति के लिए समन जारी किया गया था। इसके बाद हेमंत सोरेन कोर्ट द्वारा छह तिथियों में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है।

प्रवर्तन निदेशालय ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वहां के सीजेएम कोर्ट में समन के बावजूद नहीं पहुंचने को लेकर शिकायतवाद दर्ज कराई थी। उसी का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन के खिलाफ भी रांची की निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई है।

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...

JSSC Supervisor Recruitment: फर्जी Degree के संदेह में 33 अभ्यर्थियों की...

झारखंड महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में 33 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र संदिग्ध मिलने पर नियुक्ति रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में भी कंप्यूटर साइंस,...