Ranchi Railway: 6 करोड़ रुपये से बनेगा Centralized Control Room, एक जगह से होगी सभी ट्रेनों की Real Time Monitoring

 रांची रेल मंडल में 6 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम बनेगा। यहां से सभी ट्रेनों की रियल टाइम निगरानी, परिचालन और आपदा प्रबंधन किया जाएगा।


Ranchi Railway रांची: रांची रेल मंडल में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मंडल मुख्यालय परिसर में डीआरएम कार्यालय के पीछे स्थित कैंटीन के समीप करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद मंडल में संचालित सभी ट्रेनों की गतिविधियों पर एक ही स्थान से रियल टाइम निगरानी रखी जा सकेगी।

कंट्रोल रूम में अत्याधुनिक तकनीक से लैस बड़ी वीडियो वॉल और डिजिटल स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन पर ट्रेनों की लाइव लोकेशन, गति, समयपालन, परिचालन की स्थिति और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां लगातार प्रदर्शित होती रहेंगी। इससे किसी भी तकनीकी गड़बड़ी, परिचालन बाधा या ट्रेन विलंब की स्थिति में अधिकारी तुरंत निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई कर सकेंगे।

Ranchi Railway: ऐसे काम करेगा सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम

नई व्यवस्था में जीपीएस, सिग्नलिंग सिस्टम और कंट्रोल नेटवर्क की मदद से प्रत्येक ट्रेन की लोकेशन, गति और समय की जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध रहेगी। कंट्रोलर यह तय करेंगे कि किस ट्रेन को प्राथमिकता देनी है, कहां क्रॉसिंग करानी है और विलंब की स्थिति में परिचालन को किस तरह संतुलित करना है।

स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, गार्ड, सिग्नल और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी लगातार कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल यहां पहुंचेगी, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।


Key Highlights

  • रांची रेल मंडल में 6 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम।

  • एक ही स्थान से सभी ट्रेनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी।

  • आधुनिक वीडियो वॉल और डिजिटल स्क्रीन से परिचालन पर रहेगी नजर।

  • आपदा की स्थिति में यही कंट्रोल रूम बनेगा केंद्रीय कमांड सेंटर।

  • परियोजना से रेल सुरक्षा, समयपालन और परिचालन दक्षता में होगा सुधार।


Ranchi Railway: बिजली, सिग्नल और आपदा प्रबंधन पर भी रहेगी नजर

सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन, सिग्नलिंग सिस्टम और रेलवे ट्रैक की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाएगी। किसी भी खराबी की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को मौके पर भेजा जाएगा।

परियोजना के तहत आधुनिक डिजास्टर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। रेल दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य आपात स्थिति में यही केंद्र राहत एवं बचाव कार्यों का कमांड सेंटर बनेगा। यहां से मेडिकल, इंजीनियरिंग, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

Ranchi Railway: यात्रियों को मिलेगा बेहतर और सुरक्षित सफर

नई व्यवस्था के माध्यम से ट्रेन विलंब, रद्द होने या मार्ग परिवर्तन जैसी सूचनाएं संबंधित स्टेशनों और यात्री सूचना प्रणाली तक तुरंत पहुंचाई जाएंगी। इससे यात्रियों को समय पर जानकारी मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

रांची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणानिधि सिंह ने कहा कि यह परियोजना रेल मंडल के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके शुरू होने के बाद ट्रेनों की निगरानी, परिचालन प्रबंधन और आपदा नियंत्रण पूरी तरह तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी हो जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर रेल सेवाएं मिलेंगी।

Palamu Koyal River Accident: पलामू में कोयल नदी ने बुझाए पांच...

Palamu Koyal River Accident: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया खुर्द गांव में कोयल नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत के...

Palamu Karam Puja Accident: करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

Palamu Karam Puja Accident: करम पर्व की खुशियां बुधवार की सुबह उस समय मातम में बदल गयीं, जब करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी...

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...