रांची: झारखंड की ओर से खेलने वाली भारतीय तीरंदाज अंकिता भकत ने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इससे पहले धीरज बोम्मादेवरा ने एशियाई क्वालीफाइंग चरण से व्यक्तिगत कोटा हासिल किया था।
अंकिता ने तुर्किय के अंताल्या में आयोजित ओलंपिक क्वालिफायर में फिलीपींस की गैब्रियल मोनिका बिडौर को हराकर अंतिम ओलंपिक क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करते ही ओलंपिक का टिकट हासिल किया।
नौवीं वरीय अंकिता ने प्री क्वार्टर फाइनल में 40वीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी गैब्रियल पर 6-0 (26-23, 28-22, 28-23) से जीत हासिल की।
इससे पहले अंकिता ने इजराइल की शेली हिल्टन को 6-4 (24- 26, 25-25, 28-20, 25-25, 27-25) और मिकाएला मोशे को 7-3 (28-25, 25-27, 27-27, 28-25, 26-25) से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई थी।
अब अंकिता का क्वार्टर फाइनल में ईरान की शीर्ष वरीय मोबिना फलाह से मुकाबला होगा। अंकित भगत के साथ-साथ भजन कौन ने भी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।







