Advertisement
Advertisement

अंकिता हत्याकांड पर बोले राजेश ठाकुर, आरोपी को मिलेगी सजा, सरकार कर रही काम

रांची : दुमका की अंकिता की हत्या मामले में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि

आरोपी को सजा जरूर मिलेगी. इसके लिए सरकार अपना काम कर रही है.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने कहा कि जब यह घटना हुई उसके बाद स्थिति को गंभीरता से लेते हुए

अंकिता की बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कराया गया. दुमका में हमारे कार्यकर्ताओं ने उनका सहयोग किया.

दिल्ली या कहीं और नहीं भेजे जाने के सवाल पर राजेश ठाकुर ने कहा कि

अगर हमें स्थिति के बारे में ये पता तो हम जरूरी दूसरी जगह ले जाते.

हमलोगों ने अंकिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो बच नहीं पाईं.

इस मामले के आरोपी को जल्द ही सजा मिलेगी. इसके लिए सरकार काम कर रही है.

अंकिता हत्याकांड: दुमका समेत पूरे झारखंड में बवाल

बता दें कि रांची के रिम्स में इलाज के दौरान अंकिता ने पूरी आपबीती बतायी.

वारदात के सामने आने के बाद दुमका समेत पूरे झारखंड में बवाल हो रहा है.

जगह-जगह पर लोग हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

अंकिता के परिवार मांग रहे इंसाफ

वहीं राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी हेमंत सरकार पर हमलावर है.

बजरंग दल, करणी सेना समेत कई संगठन जगह-जगह पर जमकर प्रदर्शन किया.

29 अगस्त को अंकिता के परिवार के लिए यह काली सुबह आई,

जब डॉक्टरों ने कहा कि जिंदगी की जंग वो हार चुकी है. इसकी मौत के बाद परिजन भी जंग हार चुके.

अब वो इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मामला

जैसे ही अंकिता का शव घर पहुंची वैसे ही हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए.

भारी सुरक्षा के बीच शवयात्रा निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हम मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाएंगे और आरोपी शाहरुख को फांसी दिलाएंगे.

अंकिता की दादी चाहती हैं कि अपने मरने से पहले शाहरुख की फांसी देख लें, ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 8 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 8 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...